14 नवंबर 2014 - 07:05
ईरान, आज़रबाईजान के सम्बंधों के विस्तार पर बल।

राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि ईरान और आज़रबाइजान गणराज्य के निजी क्षेत्र के पूंजीनिवेशकों का संपर्क, दो देशों के हितों को पूरा कर सकते हैं।

अबनाः राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि ईरान और आज़रबाइजान गणराज्य के निजी क्षेत्र के पूंजीनिवेशकों का संपर्क, दो देशों के हितों को पूरा कर सकते हैं।
बाकू से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार डाक्टर हसन रूहानी ने बृहस्पतिवार को ईरान और आज़रबाइजान गणराज्य के संयुक्त वाणिज्य कक्ष की बैठक और दोनों देशों के व्यापारियों से भेंट में कहा कि विश्व का हर देश अनुकूल परिस्थितियों से संपन्न नहीं होता। उनका कहना था कि हर देश के पूंजीनिवेशक को निवेश के क्षेत्र में अपेक्षाकृत फ़ायदे रखकर प्रेरित किया जाए।
राष्ट्रपति रूहानी ने इस बात की ओर संकेत करते हुए कि ईरान राजनीति के मैदान में भी जीत-जीत की नीति पर बढ़ा रहा है, कहा कि सरकार का मानना है कि जीत-हार की नीति कभी भी आगे नहीं बढ़ सकती, इसीलिए सदैव जीत-जीत की नीति और स्थाई तथा दीर्घावधि का कार्यक्रम बनाना चाहिए। डाक्टर हसन रूहानी ने यह बयान करते हुए कि ईरानी राष्ट्र ने प्रतिबंधों से बहुत कुछ सीखा, कहा कि यदि कोई राष्ट्र यह संकल्प कर ले तो वह प्रतिबंधों के प्रभाव को शून्य कर सकता है और यहां तक कि प्रतिबंधों के दौरान अपने कार्यक्रमों को पूरी शक्ति से आगे बढ़ा सकता है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान की नई सरकार ने पिछले पंद्रह महीने के दौरान, पूंजीनिवेशकों को आकर्षित करने और निवेश के क्षेत्र को अधिक विकसित करने के लिए एक अल्पकालीन कार्यक्रम बनाया था और अब वह इस क्षेत्र में दीर्घावधि कार्यक्रम के प्रयास में है। डाक्टर रूहानी ने यह बयान करते हुए कि ईरान और आज़रबाइजान के मध्य धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक समानताएं हैं, कहा कि इन समानताओं ने संयुक्त आर्थिक व व्यापारिक संबंधों को विस्तृत करने का उचित अवसर दिलाया है।